मेहरौनाघाट, परिषदीय विद्यालयों में पुरानी प्रबंधन समितियों में बदलाव करने का आदेश शासन स्तर से जारी किया गया है।अब नए सिरे से विद्यालय प्रबंधन समितियों का गठन किया जाएगा। यह विद्यालय की व्यवस्था से लेकर कार्यप्रणाली की जांच करेगा।

- 1 मई 2026 को बुद्ध पूर्णिमा का अवकाश, स्कूलों में रहेगी छुट्टी, देखें
- टीईटी अनिवार्यता मामले में एमपी सरकार के द्वारा Supreme court में शानदार पक्ष रखा गया⸻
- जनगणना 2027 परिवार क्या होता है?
- 20 जिलों में छात्रों की ऑनलाइन हाजिरी में लापरवाही : महानिदेशक
- सात मई से की जाएगी मकानों की गणना
इसकी जिम्मेदारी विद्यालय के विकास की योजना बनाने ,शिक्षक और बच्चों की उपस्थिति ,गुणवत्तापरक शिक्षा व्यवस्था में सहयोग करने की भी होगी।बेसिक शिक्षा विभाग की प्रमुख सचिव के निर्देश के बाद बेसिक शिक्षा विभाग प्रबंध समिति के गठन की तैयारीयों में जुट गया है। सभी खंड शिक्षा अधिकारीयों व प्रधानाध्यापको को निर्देश जारी कर दिया गया है।
परिषदीय विद्यालयों में व्यवस्थाओं के सकुशल संचालन के लिए विद्यालय एवं समिति का गठन किया जाता है ।स्कूल प्रबंध समिति में 15 सदस्य होंगे। 11 सदस्य के रूप में अभिभावकों को शामिल किया जाएगा।डीएम की ओर से नामित एक लेखपाल को शामिल किया जाएगा। एक दिसंबर से नई कमेटी कार्य करना शुरू कर देगी।