प्रयागराज, । सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक जीव विज्ञान 2011 भर्ती के तहत 34 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग एलनगंज ने साक्षात्कार के 12 घंटे में ही चयन परिणाम वेबसाइट पर अपलोड कर दिया।
- ओड़ीशा : जनगणना कार्य में लगे दो शिक्षकों की लू लगने से मौत
- जनगणना कार्य से इनकार, 142 शिक्षकों पर बर्खास्तगी की तलवार
- सख्ती : डीएम ने चल रहे जनगणना प्रशिक्षण का औचक निरीक्षण किया, कर्मचारी अनुपस्थित मिले कारण बताओ नोटिस जारी
- जीपीएफ व पेंशन को तरसे शिक्षक
- मानव संपदा पोर्टल में बड़ा खेल उजागर, संबद्ध चपरासियों ने खुद को बनाया ऑफिस असिस्टेंट

आयोग के सचिव मनोज कुमार के अनुसार, चयनित अभ्यर्थियों में अनारक्षित वर्ग में 10, ओबीसी वर्ग में 13 जबकि एससी वर्ग में 11 अभ्यर्थी शामिल हैं। साक्षात्कार शुक्रवार शाम तीन बजे तक संपन्न हुए और परिणाम शनिवार की भोर में लगभग 330 बजे वेबसाइट http//upsessb.org पर अपलोड कर दिए गए। संस्था आवंटन अलग से जारी किया जाएगा।
लिखित परीक्षा में सफल 164 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया था जिनमें से 76 ही अभ्यर्थी शामिल हुए। हाईकोर्ट के आदेश पर भर्ती शुरू होने के तकरीबन 13 साल बाद पूरी हो सकी है।