लखनऊ, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर दिव्यांग होमगार्डों के आश्रितों की नियुक्ति पर लगी रोक को हटा दिया गया है। योगी सरकार के इस निर्णय से उन दिव्यांग हो चुके होमगार्डों के परिवारों में उम्मीद की किरण जागी है, जो लंबे समय से नियुक्ति के लिए गुहार लगा रहे थे। अब नियुक्ति के लिए जिलास्तर से लेकर डीजी होमगार्ड कार्यालय तक कई चरणों में जांच और सिफारिशें की जाएंगी।

- 1 मई 2026 को बुद्ध पूर्णिमा का अवकाश, स्कूलों में रहेगी छुट्टी, देखें
- टीईटी अनिवार्यता मामले में एमपी सरकार के द्वारा Supreme court में शानदार पक्ष रखा गया⸻
- जनगणना 2027 परिवार क्या होता है?
- 20 जिलों में छात्रों की ऑनलाइन हाजिरी में लापरवाही : महानिदेशक
- सात मई से की जाएगी मकानों की गणना
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश के होमगार्ड विभाग ने आवेदन का सही और निष्पक्ष तरीके से परीक्षण के लिए नई व्यवस्था लागू की है। इसके लिए पात्र आश्रितों की जांच और नियुक्ति के लिए चार चरणों पर काम करेगा। इसके प्रथम चरण में आवेदन की जांच जिलास्तरीय सीएमओ समिति द्वारा की जाएगी। वहीं दूसरे चरण में जिलास्तरीय समिति द्वारा संस्तुति मिलने पर, जिला कमांडेंट इसे डीजी होमगार्ड के पास भेजेंगे।