पुलिस लाइन में शारीरिक परीक्षा कल से
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती की लिखित परीक्षा के बाद अब शारीरिक परीक्षा की तिथि घोषित हो गई है। प्रयागराज के रिजर्व पुलिस लाइन में भी 26 दिसंबर तक अलग-अलग तिथियों में अभ्यर्थियों की शारीरिक परीक्षा होगी। तैयारी को लेकर मंगलवार को पुलिस आयुक्त तरुण गाबा ने निरीक्षण के बाद बैठक कर दिशा-निर्देश दिए।

- किस्त कटने से पहले बताना होगा: आरबीआई ने कहा, बैंक या वित्तीय संस्थान का 24 घंटे पहले ग्राहक को सूचित करना जरूरी
- माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा जनपदों के भ्रमण, स्थलीय निरीक्षण एवं विकास के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी
- धोखाधड़ी के प्रमाण के बिना दशकों पुरानी नियुक्ति रद्द नहीं की जा सकती : हाईकोर्ट
- क्या संविधान उस श्रद्धालु की रक्षा नहीं करेगा जिसे मूर्ति छूने की अनुमति नहीं : सुप्रीम कोर्ट
- मिशन कर्मयोगी ‘साधना सप्ताह’ में प्रदेश को देश में दूसरा स्थान
पुलिस आरक्षी के पदों पर भर्ती की लिखित परीक्षा 23, 24, 25, 30 व 31 अगस्त 2024 को संपन्न हुई थी। अब दूसरे चरण में 26 दिसंबर से शारीरिक परीक्षा शुरू होगी। प्रयागराज में रिजर्व पुलिस लाइन स्थित म्यूजियम हॉल में शारीरिक परीक्षा होगी। इसमें सफल अभ्यर्थियों की अगले चरण में दौड़ होगी। सीपी तरुण गाबा ने अधिकारियों के साथ बैठक कर अभ्यर्थियों के अभिलेखों की समीक्षा और शारीरिक मानक परीक्षण (डीवी/पीएसटी) की कार्यवाही को निष्पक्ष व मानक के अनुरूप करवाने का निर्देश दिया