प्रयागराज। यूपी बोर्ड की वर्ष 2025 की 10वीं व 12वीं की परीक्षा में इस बार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का भी इस्तेमाल किया जाएगा। यह कार्य किसी एजेंसी के माध्यम से किया जाएगा। इसके लिए 17 दिसंबर तक एजेंसी का चयन किया जाना था। 16 दिसंबर तक टेंडर के तहत आवेदन मांगे गए थे। यह प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हो सकी है। आवेदन की तिथि अब 21 दिसंबर तक के लिए बढ़ा दी गई है और टेंडर 23 दिसंबर को खुलेगा। तभी एजेंसी का चयन होगा।

- माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने टॉपर को फोन पर दी बधाई
- वाट्सएप यूनिवर्सिटी को छोड सभी विचारों का सम्मान है: सुप्रीम कोर्ट
- अब हाईस्कूल के छात्रों के लिए भी पत्राचार शिक्षा का रास्ता खुला
- टीईटी : शिक्षकों को देना होगा मानव संपदा कोड और सैलरी स्लिप
- 12वीं पास सेवारत शिक्षक भी अब दे सकेंगे यूपीटीईटी, उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने दी सहूलियत