एंटी करप्शन टीम ने मंगलवार को शिक्षा विभाग के लिपिक को पचास हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। एंटी करप्शन टीम ने शिक्षा विभाग में तैनात कनिष्ठ लिपिक रमाशंकर सोनकिया को रंगेहाथ पचास हजार की रिश्वत लेते दबोच लिया। टीम उसे पकड़ कर थाना सदर बाजार ले गई। जहां उससे पूछताछ की जा रही है। शिक्षा विभाग में यह दूसरे रिश्वतखोरी कांड में बाबू के पकड़ने का मामला है। बाबू एक निलंबित शिक्षिका को बहाल करने की एवज 100000 रुपये की घूस मांग कर रहा था। एंटी करप्शन टीम ने उसे 50000 रुपये की घूस लेते रखे हाथ पकड़ लिया।

- किस्त कटने से पहले बताना होगा: आरबीआई ने कहा, बैंक या वित्तीय संस्थान का 24 घंटे पहले ग्राहक को सूचित करना जरूरी
- माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा जनपदों के भ्रमण, स्थलीय निरीक्षण एवं विकास के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी
- धोखाधड़ी के प्रमाण के बिना दशकों पुरानी नियुक्ति रद्द नहीं की जा सकती : हाईकोर्ट
- क्या संविधान उस श्रद्धालु की रक्षा नहीं करेगा जिसे मूर्ति छूने की अनुमति नहीं : सुप्रीम कोर्ट
- मिशन कर्मयोगी ‘साधना सप्ताह’ में प्रदेश को देश में दूसरा स्थान