–
लखनऊ। सिपाही भर्ती-2023 की लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के शारीरिक मानक परीक्षण में गड़बड़ी कर अवैध रूप से पैसे वसूलने के आरोपी चिकित्साधिकारी को निलंबित कर दिया गया है। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। इसके साथ ही उप मुख्यमंत्री ने सभी चिकित्साधिकारियों को किसी भी भर्ती में उगाही व मानकों की अनदेखी करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।
मेरठ के सरूरपुर खुर्द स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में डॉ. दिव्य कुमार राणा तैनात हैं। इनकी ड्यूटी सिपाही सीधी भर्ती 2023 की लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के शारीरिक मानकों की जांच के लिए लगाई गई थी। आरोप है कि चिकित्साधिकारी ने परीक्षण में अभ्यर्थियों को उत्तीर्ण करने के एवज में धन उगाही की। शिकायत उप मुख्यमंत्री

- वित्तीय वर्ष 2026-27 में बेसिक शिक्षा निदेशालय द्वारा नियुक्त शिक्षा मित्रों के मानदेय भुगतान के लिए धन आवंटित किया गया
- इस राज्य में में भी जनगणना कार्य में मार्क ऑन ड्यूटी, देखें आदेश
- 18 महीने का कोरोना काल का बकाया एरियर जल्द देंगे-वित्त मंत्री
- इलाहाबाद हाई कोर्ट की डबल बेंच ने समायोजन 3 को त्रुटिपूर्ण मानते हुए फिर से समायोजन करने का ऑर्डर दिया। 30 अप्रैल 2026 की छात्र संख्या पर होगा समायोजन, देखें
- UPSSSC फॉरेस्ट गार्ड भर्ती 2026 का विज्ञापन जारी
ब्रजेश पाठक तक पहुंची।
उन्होंने तत्काल डॉ. दिव्य कुमार राणा को निलंबित करने का आदेश दिया। निलंबित किए जाने के बाद अब पुलिस उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
मेरठ में सिपाही भर्ती परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों से वसूले थे पैसे
लापरवाही पर डॉक्टर की वेतनवृद्धि रोकी : लखनऊ के
लोकबन्धु राज नारायण संयुक्त चिकित्सालय में तैनात ईएनटी डॉ. आरिफ अख्तर पर शासकीय कर्तव्यों और अपने दायित्वों के पालन में लापरवाही के आरोप लगे हैं।
■ जांच में आरोप सही पाए जाने पर डॉ. अख्तर की एक वेतनवृद्धि स्थायी रूप से रोकते हुए परिनिन्दा पत्र दिया गया है।