प्रयागराज। महाकुम्भ के कारण आ रही भीड़ को देखते हुए जिले के सभी बोर्ड के स्कूलों की आठवीं तक की कक्षाएं अब पांच फरवरी तक ऑनलाइन संचालित होंगी।

- किस्त कटने से पहले बताना होगा: आरबीआई ने कहा, बैंक या वित्तीय संस्थान का 24 घंटे पहले ग्राहक को सूचित करना जरूरी
- माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा जनपदों के भ्रमण, स्थलीय निरीक्षण एवं विकास के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी
- धोखाधड़ी के प्रमाण के बिना दशकों पुरानी नियुक्ति रद्द नहीं की जा सकती : हाईकोर्ट
- क्या संविधान उस श्रद्धालु की रक्षा नहीं करेगा जिसे मूर्ति छूने की अनुमति नहीं : सुप्रीम कोर्ट
- मिशन कर्मयोगी ‘साधना सप्ताह’ में प्रदेश को देश में दूसरा स्थान
बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी की ओर से गुरुवार को जारी आदेश के अनुसार डीएम के निर्देश के क्रम में आवागमन में असुविधा तथा छात्रहित के दृष्टिगत 31 जनवरी से पांच फरवरी तक जिले के ग्रामीण एवं नगर क्षेत्र में अवस्थित कक्षा एक से आठवीं तक संचालित सभी परिषदीय, राजकीय, सहायता प्राप्त व अन्य समस्त बोर्डों से मान्यता एवं सहायता प्राप्त अंग्रेजी-हिंदी माध्यम विद्यालयों में कक्षाएं ऑनलाइन संचालित की जाएंगी। बीएसए ने आदेश का कठोरता से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इससे पहले बीएसए ने तीन फरवरी तक आठवीं तक की कक्षाएं ऑनलाइन चलाने का आदेश जारी किया था।