प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने समीक्षा अधिकारी (आरओ)/सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) प्रारंभिक परीक्षा-2023 को एक दिन व एक सत्र में कराने का निर्णय लिया है। यह परीक्षा 27 जुलाई को प्रदेश के सभी 75 जिलों में होगी। इस निर्णय से प्रतियोगी छात्रों की जीत मिली है। छात्र परीक्षा को दो दिन में कराने का विरोध कर रहे थे।

- माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने टॉपर को फोन पर दी बधाई
- वाट्सएप यूनिवर्सिटी को छोड सभी विचारों का सम्मान है: सुप्रीम कोर्ट
- अब हाईस्कूल के छात्रों के लिए भी पत्राचार शिक्षा का रास्ता खुला
- टीईटी : शिक्षकों को देना होगा मानव संपदा कोड और सैलरी स्लिप
- 12वीं पास सेवारत शिक्षक भी अब दे सकेंगे यूपीटीईटी, उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने दी सहूलियत
आयोग के परीक्षा नियंत्रक हर्ष देव पांडेय की ओर जारी सूचना के अनुसार आरओ-एआरओ की प्री परीक्षा 27 जुलाई को सुबह 9.30 से 12.30 बजे तक होगी। आरओ-एआरओ के 411 पदों पर भर्ती के लिए 1076004 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।