लखनऊ। प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों के कायाकल्प में जुटी प्रदेश सरकार 250 परिषदीय कंपोजिट (कक्षा एक से आठ तक) विद्यालयों को उच्चीकृत करेगा। जिला स्तर से लिए गए प्रस्ताव के बाद पहले चरण में 56 विद्यालयों को उच्चीकृत किया जाएगा। इसके लिए 9.42 करोड़ का बजट जारी कर दिया गया है।

- किस्त कटने से पहले बताना होगा: आरबीआई ने कहा, बैंक या वित्तीय संस्थान का 24 घंटे पहले ग्राहक को सूचित करना जरूरी
- माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा जनपदों के भ्रमण, स्थलीय निरीक्षण एवं विकास के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी
- धोखाधड़ी के प्रमाण के बिना दशकों पुरानी नियुक्ति रद्द नहीं की जा सकती : हाईकोर्ट
- क्या संविधान उस श्रद्धालु की रक्षा नहीं करेगा जिसे मूर्ति छूने की अनुमति नहीं : सुप्रीम कोर्ट
- मिशन कर्मयोगी ‘साधना सप्ताह’ में प्रदेश को देश में दूसरा स्थान
कानपुर नगर के 12, कानपुर देहात का एक, कन्नौज के सात, फर्रुखाबाद के पांच, औरैया के नौ विद्यालय होंगे उच्चीकृत।
–
बेसिक शिक्षा विभाग के उप सचिव आनंद कुमार सिंह के अनुसार इस बजट से इन विद्यालयों में अतिरिक्त क्लास रूम, मिड-डे-मील सेड, लैब, गार्ड रूम आदि का निर्माण कराया जाएगा। इन विद्यालयों में शिक्षक और छात्रों की संख्या बेहतर है। ऐसे में जो भी कमियां हैं, उन्हें पूरा करके और बेहतर बनाने का प्रयास किया जाएगा