लखनऊ। प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में डीएलएड प्रशिक्षुओं के माध्यम से फरवरी में कक्षा एक व दो के बच्चों का निपुण आंकलन कराया गया था। इनमें से 48061 विद्यालय निपुण घोषित किए गए हैं। इसमें से 41 जिलों के 1017 विद्यालयों के सभी विद्यार्थी निपुण आए हैं। राज्य परियोजना निदेशालय ने इन 1017 विद्यालयों के पुनर्मूल्यांकन के निर्देश दिए हैं।
राज्य परियोजना निदेशक कंचन वर्मा ने शुक्रवार को कहा है कि डेटा विश्लेषण में यह पाया गया कि कई जिलों में सभी विद्यालयों के आंकलन में शत-प्रतिशत छात्र निपुण पाए गए हैं। उन्होंने लखनऊ, अमेठी, अयोध्या, गोंडा, रायबरेली, सीतापुर, अंबेडकरनगर समेत 41 जिलों के डायट प्राचार्य को निर्देश दिए हैं कि ऐसे 1017 विद्यालयों का पुनर्मूल्यांकन 24 मार्च तक कराया जाए। इसके बाद इन विद्यालयों के शिक्षकों को भी निपुण सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मानित किया जाए

- स्कूल रेडीनस फेज-1 एंडलाइन आकलन 2026: कक्षा 1 शिक्षक 30 अप्रैल तक प्रेरणा ऐप पर DCF से करें मूल्यांकन, देखें यूजर मैन्युअल
- भीषण गर्मी के चलते स्कूल समय बदला, सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 तक कक्षाएं
- स्थानांतरण वाले #शिक्षामित्र भाई बहनों के लिए कार्यभार ग्रहण प्रपत्र प्रारूप ✅✅🙏👇👇
- ब्रिज कोर्स _69K पंजीकरण की नई अंतिम तिथि 30 अप्रैल, 2026 की मध्यरात्रि तक बढ़ाई गई……. 🤔
- जनगणना-2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना हेतु नियुक्त प्रगणक / पर्यवेक्षकों में नियुक्त प्र०अ० / इं०प्र०अ० को जनगणना ड्यूटी से मुक्त करने के सम्बन्ध में