लखनऊ। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से नए शैक्षिक सत्र 2025-26 में निशुल्क किताबें समय से पहुंचाने की कवायद तेज हो गई है। कक्षा चार से आठ की किताबें जिलों में पहुंचा दी गई हैं। इन्हें जल्द से जल्द स्कूलों तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं यह भी कहा गया है कि किताबें शिक्षकों से न ढुलवाई जाएं। सूचना मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

- भाभी की जगह सीटीईटी देने आई ननद को पकड़ा
- आत्मा राम सनातन धर्म महाविद्यालय की विज्ञप्ति👆✍️
- स्कूल समय में वीडियो बनाने और यूट्यूब चैनल चलाने वाले शिक्षक को किया सस्पेंड
- धार्मिक संदेश लगाने पर दो शिक्षक निलंबित हुए
- CTET 2026 Re Exam 02 सेंटर पर 15 दिन के अंदर होगी परीक्षा
महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा ने कहा है कि नया सत्र एक अप्रैल से शुरू होगा। विद्यालयों में समारोह आयोजित कर किताबों का वितरण एक सेट बनाकर किया जाएगा। उन्होंने सभी बीएसए को
विभाग ने किताबें जल्द स्कूलों तक पहुंचाने के दिए निर्देश
निर्देश दिया है कि वह जिला स्तर पर पहुंच गई किताबों का सत्यापन कर जल्द से जल्द विद्यालय तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। ताकि एक अप्रैल को नए सत्र की शुरुआत के पहले दिन ही सभी बच्चों को किताबों व कार्य पुस्तिकाएं मिल जाएं।
महानिदेशक ने यह भी सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं कि जिले से विकास खंड व विकास खंड से विद्यालय तक किताबें पहुंचाने की व्यवस्था की जाए। इसमें शिक्षकों को न लगाया जाए।