लखनऊ : योगी सरकार के आठ वर्ष के कार्यकाल में सात लाख युवाओं को सरकारी नौकरियां मिली हैं। उप्र लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) के माध्यम से 48.5 हजार व उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) के जरिये 46 हजार अभ्यर्थियों को विभिन्न सरकारी विभागों में नौकरियां मिली हैं। अकेले इन दोनों आयोगों के जरिये विभिन्न विभागों के 95 हजार पदों पर चयन हुआ।

- जनगणना : नज़री नक्शा (HLB) – आसान भाषा में पूरी गाइड
- जनगणना प्रगणकों और पर्यवेक्षकों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश: फील्ड वर्क और ऐप का उपयोग कैसे करें?
- दुर्घटना में घायल हुए शिक्षामित्र की इलाज के दौरान मौत, परिजनों के लिए मदद और नौकरी की उठी मांग
- सभी अपना अपना जनगणना खुद से ऑनलाइन करके रख ले । Id सेव करके रखें, इससे आसानी से आपका जनगणना हो जाएगा। 🙏🙏
- मा० मुख्यमंत्री जी द्वारा जनपदों के भ्रमण, स्थलीय निरीक्षण एवं विकास कार्यों की समीक्षा के संबंध में विस्तृत दिशा निर्देश।
पारदर्शी ढंग से भर्ती के साथ-साथ त्वरित गति से नियुक्तियां करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर ई-अधियाचन पोर्टल बनाया गया। सभी विभागों से इसी पोर्टल पर खाली पदों का ब्योरा लिया गया और समय-सारिणी निर्धारित कर तीव्र गति से सरकारी विभागों में भर्तियां की गईं। आठ साल के कार्यकाल में कोविड-19 जैसी महामारी के बावजूद भर्तियों की
रफ्तार में कोई कमी नहीं आई। एक अप्रैल 2017 से लेकर 20 मार्च 2025 तक 48,593 अभ्यर्थियों का चयन यूपीपीएससी के माध्यम से किया गया। सबसे अधिक चयन 2019-20 में 13,893 पदों पर भर्ती की गई। वहीं वर्ष 2024-25 में अब तक 1,918 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। ऐसे ही यूपीएसएसएससी ने अब तक 46,032 अभ्यर्थियों का चयन किया।
वर्ष 2022-23 में 11,800 चयन के साथ सर्वाधिक भर्ती की गई। वर्ष 2024-25 में अब तक 6,106 युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त हुए। चार वर्षों में 35 नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रमों के जरिये खुद योगी ने चयनितों को नियुक्ति पत्र बांटे।