चलते-चलते चार्ज हो जाएगी कार
प्रयागराज। इलेक्ट्रिक वाहन वालों को चार्जिंग के लिए घंटों इंतजार नहीं करना पड़ेगा, बल्कि वाहन चलते चलते ही चार्ज हो जाएंगे। इस दिशा में कार्य कर रही प्रयागराज की महिला उद्यमी मनु गुप्ता के स्टार्टअप ई-कॉम्फी मोबिलिटी को एमएनएनआईटी में पुरस्कृत किया गया है।
इसे साकार करने के लिए उन्होंने आईआईटी बीएचयू और एनआईटी जयपुर से अनुबंध किया है, जो अगले चार साल में पूरा होने की उम्मीद है, हालांकि इसका मॉडल इस साल के अंत तक विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है।

- जनगणना प्रगणकों और पर्यवेक्षकों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश: फील्ड वर्क और ऐप का उपयोग कैसे करें?
- दुर्घटना में घायल हुए शिक्षामित्र की इलाज के दौरान मौत, परिजनों के लिए मदद और नौकरी की उठी मांग
- UPTET 2026 सम्बंधित नोटिस जारी
- बोर्ड परीक्षा- 2026 10th & 12th परीक्षाफल: UP Board Result 2026, देखें इन डायरेक्ट लिंक से
- डीएलएड परीक्षा की तिथि टकराव पर सौंपा ज्ञापन
मनु गुप्ता ने बताया कि जैसे मोबाइल फोन को वायरलेस तरीके से
चार्ज किया जाता है, ठीक उसी तरह हमारी एकाईटी आईआई के बीचर और एनआईटी जयपुर के प्रोफेसर और रिसर्चर से अनुबंध कर एक डायनमिक वायरलेस चार्जिंग सिस्टम का निर्माण कर रही है। इसके तहत सड़क की बायीं लेन में एक स्ट्रिप लगाई जाएगी, जिसके ऊपर से ईवी वाहनों के गुजरते ही चार्जिंग शुरू हो जाएगी।
इस वर्ष के अंत तक हम इसका प्रोटोटाइप भी तैयार कर लेंगे। इस पर हमारी टीम नवंबर-2024 से काम कर रही है और उम्मीद है कि वर्ष 2029 तक इसे मूर्तरूप दिया जा सकेगा। टीम में चीफ टेक्निकल ऑफिसर ताहा खालिद, डेवलपर यशस्वी शुक्ला, आईआईटी बीएचयू के प्रोफेसर व एनआईटी जयपुर के प्रोफेसर और रिसर्चर शामिल हैं।
प्रयागराज और लखनऊ से की जाएगी शुरुआत
मनु गुप्ता के अनुसार, डायनमिक वायरलेस चार्जिंग सिस्टम की शुरुआत प्रयागराज और लखनऊ से की जाएगी। ट्रक से लेकर कार और बाइक की ऊंचाई ढाई फीट से लेकर 180 एमएम तक होती है। सभी वाहनों के हिसाब से सिस्टम को तैयार किया जा रहा है, जिस कारण समय लग रहा है। उन्होंने बताया कि इसके लिए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री से भी वार्ता की गई है, जिसके बाद ही आईआईटी बीएचयू और एनआईटी जयपुर से अनुबंध किया है। इस तकनीक को अमलीजामा पहनाने के लिए सड़क की सतह के नीचे स्ट्रिप लगाई जाएगी जो बिजली के ग्रिड से जुड़ी होगी।