महराजगंज। जिला विद्यालय निरीक्षक ने शनिवार जनपद के सभी परीक्षा केंद्रों के लिए आदेश जारी करते हुए अनुपस्थित व उपस्थित रहने वाले कर्मियों की संख्या हर पाली में अपडेट करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र व्यवस्थापक और स्टैटिक मजिस्ट्रेट के लिए बोर्ड का निर्देश है कि अनुपस्थित कर्मियों की रिपोर्ट हर दिन भेजें, लेकिन इसपर अमल नहीं किया जा रहा है।

- किस्त कटने से पहले बताना होगा: आरबीआई ने कहा, बैंक या वित्तीय संस्थान का 24 घंटे पहले ग्राहक को सूचित करना जरूरी
- माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा जनपदों के भ्रमण, स्थलीय निरीक्षण एवं विकास के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी
- धोखाधड़ी के प्रमाण के बिना दशकों पुरानी नियुक्ति रद्द नहीं की जा सकती : हाईकोर्ट
- क्या संविधान उस श्रद्धालु की रक्षा नहीं करेगा जिसे मूर्ति छूने की अनुमति नहीं : सुप्रीम कोर्ट
- मिशन कर्मयोगी ‘साधना सप्ताह’ में प्रदेश को देश में दूसरा स्थान
इसलिए यह जानकारी तय नहीं हो रही कि केंद्र से कितने अनुपस्थित रहे और कितने मौजूद रहे। जनपद में 111 परीक्षा केंद्रों का निर्धारण यूपी बोर्ड ने किया है। 50 फीसदी स्कूल के शिक्षक व इतने ही बाहरी शिक्षक बोर्ड परीक्षा की ड्यूटी में लगाए गए हैं। बाहरी कर्मचारियों में 1400 माध्यमिक तो 600 बेसिक के शिक्षकों की ड्यूटी तय की गई है। संवाद