ड्यूटी स्थल से गायब सेक्टर मजिस्ट्रेट पर एफआईआर
हरदोई, । यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाएं सॉल्वरों से लिखवाने के मामले में एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जिस क्षेत्र में उत्तर पुस्तिकाएं लिखी जा रही थीं वहां के सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा के वक्त गायब थे। डीएम के आदेश पर सेक्टर मजिस्ट्रेट नलकूप विभाग के अधिशासी अभियंता राजेश उपाध्याय पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक बाल मुकुंद ने कछौना थाने में दी तहरीर में बताया कि श्री जगन्नाथ सिंह इंटर कॉलेज कटियामऊ और जय सुभाष महाबली इंटर कॉलेज दलेलनगर में सात मार्च की सुबह की पाली में हाईस्कूल अंग्रेजी, इंटरमीडिएट कृषि अर्थशास्त्रत्त् और वनस्पति विज्ञान विषय की परीक्षा हो रही थी। श्री जगन्नाथ सिंह इंटर कॉलेज के प्रबंधक के आवास पर सॉल्वरों द्वारा कापियां लिखते पकड़ा गया था।

- किस्त कटने से पहले बताना होगा: आरबीआई ने कहा, बैंक या वित्तीय संस्थान का 24 घंटे पहले ग्राहक को सूचित करना जरूरी
- माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा जनपदों के भ्रमण, स्थलीय निरीक्षण एवं विकास के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी
- धोखाधड़ी के प्रमाण के बिना दशकों पुरानी नियुक्ति रद्द नहीं की जा सकती : हाईकोर्ट
- क्या संविधान उस श्रद्धालु की रक्षा नहीं करेगा जिसे मूर्ति छूने की अनुमति नहीं : सुप्रीम कोर्ट
- मिशन कर्मयोगी ‘साधना सप्ताह’ में प्रदेश को देश में दूसरा स्थान