पीलीभीत। “स्कूल चलो अभियान” और बच्चों के नामांकन की स्थिति का जायजा लेने के लिए बिलसंडा के खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) शिव शंकर मौर्य ने आठ विद्यालयों का निरीक्षण किया। नामांकन न होने पर वे खुद गांवों में गए, अभिभावकों से मिले और बच्चों का नामांकन कराने के लिए प्रेरित किया।

- ओड़ीशा : जनगणना कार्य में लगे दो शिक्षकों की लू लगने से मौत
- जनगणना कार्य से इनकार, 142 शिक्षकों पर बर्खास्तगी की तलवार
- सख्ती : डीएम ने चल रहे जनगणना प्रशिक्षण का औचक निरीक्षण किया, कर्मचारी अनुपस्थित मिले कारण बताओ नोटिस जारी
- जीपीएफ व पेंशन को तरसे शिक्षक
- मानव संपदा पोर्टल में बड़ा खेल उजागर, संबद्ध चपरासियों ने खुद को बनाया ऑफिस असिस्टेंट
निरीक्षण के दौरान बीईओ को खपटीया प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को एक भी बच्चे का दाखिला नहीं मिला। छात्र नामांकन और बच्चों की उपस्थिति की स्थिति बेहद खराब थी। शिक्षकों ने बताया कि कोई दाखिला नहीं करा रहा है। बीईओ ने किशनपुर प्राथमिक और जूनियर स्कूल का भी निरीक्षण किया, जहां कक्षा एक में 23 बच्चों का नामांकन हो चुका है। इसके अलावा, गजना सिधारपुर प्राथमिक विद्यालय, इलाहाबाद देवल, पकड़िया ताल्लुके दियोरिया, दियोरिया कला और गोपालपुर स्कूलों का भी निरीक्षण किया