Home PRIMARY KA MASTER NEWS आठ आईएएस और 15 पीसीएस के तबादले

आठ आईएएस और 15 पीसीएस के तबादले

by Manju Maurya

लखनऊ,। राज्य सरकार ने रविवार को आठ आईएएस और 15 पीसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण कर दिए हैं। मुख्यमंत्री के सचिव राकेश कुमार सिंह-द्वितीय को अहम जिम्मेदारी देते हुए मुख्य कार्यपालक अधिकारी यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण तथा मुख्य कार्यपालक अधिकारी नोएडा इंटरनेशनल

एयरपोर्ट बनाया गया है। इस पद पर अभी तक अरुणवीर सिंह कार्य कर रहे थे। उनकी सेवाविस्तार की अवधि 30 जून को खत्म हो रही है।

आलोक कुमार तृतीय प्रमुख सचिव नियोजन तथा कार्यक्रम कार्यान्वयन विभाग, उत्तर प्रदेश शासन एवं नोडल अधिकारी वन ट्रिलियन इकॉनमी को इन पदों के साथ पुनर्गठन समन्वय, भाषा, राष्ट्रीय एकीकरण तथा सामान्य प्रशासन विभाग, उत्तर प्रदेश शासन एवं निदेशक हिंदी संस्थान का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

इस पद पर रहे अपर मुख्य सचिव जितेंद्र कुमार सोमवार को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। योगेश कुमार विशेष सचिव गृह से प्रभारी आयुक्त एवं निबंधक सहकारी समितियां, डा. हीरा लाल आयुक्त निबंधक सहकारी समितियां से सचिव राष्ट्रीय एकीकरण विभाग बनाए गए हैं।

अनामिका सिंह सचिव महिला कल्याण तथा बाल विकास पुष्टहार विभाग महानिदेशक राज्य पोषण मिशन से मुख्य कार्यकारी अधिकारी उत्तर प्रदेश क्लीन एयर मैनेजमेंट प्रोजेक्ट अथॉरिटी तथा सचिव वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, भवानी सिंह खंगारौत प्रतीक्षारत से विशेष सचिव राजस्व बनाए गए हैं। सान्या छाबड़ा प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम से मुख्य विकास अधिकारी हरदोई और ईशा प्रिया विशेष सचिव पर्यटन विभाग तथा निदेशक पर्यटन को प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। पीसीएस अधिकारियों में दीप्ति देव यादव प्रधान प्रबंधक सहकारी चीनी मिल संघ से अपर आयुक्त लखनऊ मंडल, राज बहादुर प्रथम एसडीएम ललितपुर से एडीएम (न्यायिक) लखनऊ, जय प्रकाश द्वितीय प्रधान प्रबंधक सहकारी चीनी मिल संघ लखनऊ से अपर आयुक्त गोरखपुर मंडल बनाए गए हैं।

अजय कुमार राय प्रधान प्रबंधक सहकारी चीनी मिल संघ लखनऊ से अपर आयुक्त गोरखपुर मंडल, सहदेव कुमार मिश्रा एडीएम (वि/रा) सोनभद्र से एडीएम (प्रशासन) गोरखपुर, दशरथ कुमार एसडीएम प्रयागराज से उप संचालक चकबंदी गोरखपुर बनाए गए हैं।

गजेंद्र कुमार द्वितीय नगर मजिस्ट्रेट सहारनपुर से मुख्य राजस्व अधिकारी अयोध्या, कल्पना जायसवाल एसडीएम बदायूं से एडीएम (न्यायिक) बदायूं, रोशनी यादव एसडीएम ललितपुर से एडीएम (न्यायिक) पीलीभीत, वागीश कुमार शुक्ला अपर नगर आयुक्त नगर निगम अयोध्या से एडीएम (वि/रा) सोनभद्र, भारत एसडीएम गोंडा से अपर नगर आयुक्त नगर निगम अयोध्या बनाए गए हैं। अंकित कुमार एसडीएम मेरठ से प्रधान प्रबंधक सहकारी चीनी मिल संघ लखनऊ, रमेश कुमार एसडीएम महाराजगंज से प्रधान प्रबंधक सहकारी चीनी मिल संघ लखनऊ, कुलदीप सिंह एसडीएम कासगंज से नगर मजिस्ट्रेट सहारनपुर और मनी अरोरा एसडीएम मुरादाबाद से प्रधान प्रबंधक सहकारी चीनी मिल संघ लखनऊ बनाई गई हैं।

प्रदेश में 15 PCS अफसर के हुए तबादले

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar