Home PRIMARY KA MASTER NEWS प्रवक्ता लाइब्रेरी की नियमावली फंसी, 17 साल से नहीं आई भर्ती

प्रवक्ता लाइब्रेरी की नियमावली फंसी, 17 साल से नहीं आई भर्ती

by Manju Maurya

 प्रदेश के राजकीय महाविद्यालयों में प्रवक्ता लाइब्रेरी की नियमावली शासन में फंसने के कारण इन पदों पर भर्ती के आसार नहीं दिख रहे। प्रदेश में पूर्व से संचालित 171 राजकीय महाविद्यालयों में लाइब्रेरियन (पुस्तकालयाध्यक्ष) के 110 पद लंबे समय से खाली चल रहे हैं, जबकि नवनिर्मित 71 राजकीय महाविद्यालयों में भी 71 पदों की मंजूरी दी गई है।

शिक्षा निदेशालय में उच्च शिक्षा विभाग की ओर से विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के बदले नियमों के अनुरूप असिस्टेंट प्रोफेसर (लाइब्रेरी) पदनाम के साथ संशोधित नियमावली मंजूरी के लिए शासन को भेजी गई है। हालांकि कैबिनेट से मंजूरी नहीं मिलने के कारण इन पदों का अधियाचन उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग को नहीं भेजा जा रहा है। इससे पहले आयोग की ओर से वर्ष 2005 और 2008 में इन पदों पर भर्ती निकाली गई थी। उसके बाद से 17 साल में लाइब्रेरियन के पदों पर भर्ती नहीं आई है। किसी कॉलेज में शिक्षक तो कहीं बाबू जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

एडेड कॉलेजों में लाइब्रेरियन भर्ती की कोई व्यवस्था नहीं

राजकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर (लाइब्रेरी) की नियमावली मंजूर न होने के कारण प्रदेश के 331 अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में भी रिक्त तकरीबन 200 पदों पर भर्ती फंसी हुई है। उच्च शिक्षा निदेशालय के अफसरों की मानें तो मामूली बदलाव के बाद एडेड डिग्री कॉलेजों में यही नियमावली लागू हो जाएगी। हालांकि अभी तक यह तय नहीं है कि इन पदों पर चयन किस माध्यम से होगा। नवगठित उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग को अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में प्राचार्य और असिस्टेंट प्रोफेसर के चयन की जिम्मेदारी मिली है ऐसे में माना जा रहा है कि लाइब्रेरियन का चयन भी इसी के माध्यम से होगा लेकिन अब तक औपचारिक रूप से कोई व्यवस्था प्रभावी नहीं हुई 

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar