लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा बुनियादी और प्राइमरी शिक्षा को बर्बाद कर रही है। गरीबों को शिक्षा से दूर कर षड्यंत्र कर रही है। भाजपा सरकार स्कूलों को बंद कर संविधान को कमजोर कर रही है। अखिलेश ने जारी बयान में कहा कि संविधान के तहत ही शिक्षा का अधिकार का कानून है। भाजपा स्कूलों को बंद कर संविधान और कानून से मिले शिक्षा के अधिकार को छीन रही है। जब स्कूल व शैक्षिक संस्थान बंद हो जाएंगे तो गरीब और पीडीए
