नरहीं (बलिया)। एनएच 31 से
अमांव विशेश्वरपुर एकौनी दुलारपुर मार्ग जो गाजीपुर जिले के बसनियां एवं निर्भया के गांव को जोड़ता है, गड्ढे में तब्दील हो चुका है। आलम यह है कि स्कूली बच्चे विद्यालय जातें समय हाथ में चप्पल, जूता लेकर कीचड़ में चलने को मजबूर हैं। इस मार्ग पर बाइक सवार भी घायल हो जा रहें हैं। एकौनी से मेड़वरा कला की दूरी ढाई किलोमीटर है जबकि दुलारपुर की दूरी डेढ़ किलोमीटर दोनों जगह के प्राथमिक विद्यालयों को एकौनी प्राथमिक विद्यालय में मर्ज कर दिया गया है। बच्चों को विद्यालय जाने के लिए ढाई किलोमीटर तक पैदल चलकर एकौनी आना पड़ता है। दुलारपुर के बच्चे ग्रीनफील्ड लिंक एक्सप्रेस वे सड़क पार कर आते हैं। जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। निर्भया के गांव 11 जनवरी 2013
को तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव निर्भया के घर आने के बाद अस्पताल बना और सड़क का मरम्मत कार्य किया गया। इसके बाद से सड़क पर बड़े बड़े गड्ढे बने हुए हैं। निर्भया के गांव के अस्पताल में सड़क के अभाव
में डाक्टर भी नहीं पहुंच पाते हैं। दुलारपुर ग्राम प्रधान संजय कुमार सिंह ने बताया कि इस सड़क की शिकायत जन प्रतिनिधियों से लेकर पीडब्लूडी विभाग से किया गया है लेकिन कोई सुध नहीं ले रहा है।
