लखनऊ। इस साल 12 वीं पास करने वाले विद्यार्थी आगे पढ़ाई के लिए पांच वर्ष तक हर वर्ष 80 हज़ार रुपये की छात्रवृत्ति पा सकते हैं। इंजीनियरिंग, मेडिकल के साथ स्नातक और परास्नातक की पढ़ाई के लिए यह मदद मिलेगी। केन्द्र सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग अनुसंधान और नवाचार में रुचि रखने छात्र छात्राओं को इंस्पायर स्कॉलरशिप योजना के तहत यह छात्रवृत्ति देगा। मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी लखनऊ मण्डल डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि यूपी बोर्ड के अलावा सीबीएसई व सीआईएससीई से 12 वीं पास करने वाले आवेदन कर सकते हैं। www.online-inspire.gov.in के क्रियाशील होने पर आवेदन करें।
