भिनगा (श्रावस्ती) :
हरिहरपुररानी ब्लाक क्षेत्र के भयापुरवा गांव स्थित जयप्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय में शिक्षणरत 441 छात्राओं का भविष्य अधर में है। यहां तैनात तीन शिक्षिकाओं को गैर जिले से संबद्ध कर दिया गया है। इसके चलते विद्यालय में शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है। अब विद्यालय में मात्र पांच शिक्षिकाएं ही बचे हैं, जबकि एक शिक्षिका मेडिकल अवकाश पर हैं। ऐसे में सिर्फ चार शिक्षकों के सहारे ही इस समय शिक्षण कार्य चल रहा हैं।

भिनगा-लक्ष्मनपुर मार्ग पर भयापुरवा गांव में ग्रामीण परिवेश की गरीब छात्राओं को बेहतर व गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा देने के उद्देश्य से जय प्रकाश नारायण सर्वोदय आवासीय बालिका विद्यालय की स्थापना की गई
भयापुरवा गांव स्थित जयप्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय का हाल
निदेशालय के आदेश पर तीन शिक्षिकाओं को किया गया गैर जिले से संबद्ध
थी। इस विद्यालय में छात्राओं के रहने व खाने की भी व्यवस्था है। विद्यालय में कक्षा छह से इंटरमीडिएट तक की कक्षाएं संचालित हैं। यहां मात्र पांच शिक्षक ही तैनात हैं, जबकि एक शिक्षिका मंजू गुप्ता मेडिकल अवकाश पर चल रही हैं। इससे शिक्षण कार्य ढर्रे पर नहीं आ पा रहा है। शिक्षिकाओं की कमी के चलते कई अभिभावक अपने-अपने बच्चों का नाम दूसरे स्कूल में लिखाने के लिए परेशान हैं,
विद्यालय में तैनात रही तीन शिक्षकाओं को निदेशालय के आदेश पर दूसरे जिले के लिए संबद्ध कर दिया गया है। शिक्षिकाओं की कमी के चलते कुछ दिक्कत आ रही है। अगले सप्ताह तक शिक्षिकाओं की नियुक्ति होने की उम्मीद है। इस संबंध में पत्राचार भी किया गया है।
अवधेश कुमार, प्रधानाचार्य, जेपीएन सर्वोदय वालिका विद्यालय भयापुरवा।
लेकिन शीघ्र ही शिक्षिकाओं के आ जाने के आश्वासन पर उनको वापस लौटा दिया जा रहा है। यहां तैनात रहीं शिक्षिका पूनम सिंह को जौनपुर, साधना को बहराइच व शालिनी को बाराबंकी जिले में संबद्ध कर दिया गया है। ऐसे में अब छात्राओं की पढ़ाई रामभरोसे है। जिला समाज कल्याण अधिकारी अमरनाथ यति ने बताया कि इस संबंध में प्रधानाचार्य ही जानकारी दे पाएंगे।