प्रयागराज
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की फेज-13 सेलेक्शन पोस्ट 2025 के तहत 2423 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए देशभर से 29,40,175 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। स्नातक और उससे उच्च योग्यता स्तर के पदों के लिए 10,22,154 अभ्यर्थियों ने फार्म भरा है जबकि 12वीं स्तर के लिए 7,08,401 और 10वीं स्तर के पदों के लिए 12,09,620 ने दावेदारी की है। आयोग 24, 25, 26, 28, 29, 30, 31 जुलाई और एक अगस्त को यह परीक्षा कराने जा रहा है।

एसएससी ने दो से 23 जून तक 18 से 42 साल तक के अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे थे और आवेदन में त्रुटि
स्नातक स्तर के पदों के लिए 10,22,154 फार्म
12वीं स्तर के पदों के लिए 7,08,401 दावेदार
संशोधन के लिए 28 से 30 जून तक मौका दिया था। इसके तहत केंद्र सरकार के मंत्रालयों, विभागों में ग्रुप ख के अराजपत्रित और ग्रुप ग के गैर तकनीकी पदों पर भर्ती होती है। विज्ञापित 2423 पदों में से 1169 अनराक्षित हैं जबकि 314 पद एससी, 148 एसटी, 561 ओबीसी और 231
पद ईडब्ल्यूएस के अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित हैं। हालांकि भर्ती प्रक्रिया पूरी होने तक पदों की संख्या घट-बढ़ सकती है।
आयोग ने साफ किया है कि आवेदन जमा करने और कंप्यूटर आधारित परीक्षा के समय आयोग पात्रता और अन्य पहलुओं के लिए आवेदनों की विस्तृत जांच नहीं करेगा। चयन प्रक्रिया के अनुसार और दस्तावेज़ सत्यापन के समय शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों से दस्तावेजों की जांच के समय स्व-सत्यापित सहायक दस्तावेजों की प्रतियां मांगी जाएंगी। भर्ती प्रक्रिया के किसी भी चरण में दस्तावेजों की जांच के दौरान, यदि आवेदन में किया गया कोई भी दावा प्रमाणित नहीं पाया जाता है, तो उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी और संबंधित विभाग व आयोग का निर्णय अंतिम होगा।