Home PRIMARY KA MASTER NEWS  बीईओ का शव बाथरूम में मिला, ड्राइवर के बुलाने पर आवाज नहीं आई तो तोड़ा गया दरवाजा

 बीईओ का शव बाथरूम में मिला, ड्राइवर के बुलाने पर आवाज नहीं आई तो तोड़ा गया दरवाजा

by Manju Maurya

उन्नाव, । शहर के सिविल लाइंस मोहल्ले में शनिवार सुबह खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह अपने कमरे के बाथरूम में अचेत अवस्था में पड़े मिले थे। सुबह ड्यूटी पर जाने के लिए उनका ड्राइवर उन्हें लेने पहुंचा। दरवाजा खटखटाने पर कोई जवाब नहीं मिला। बार-बार आवाज देने के बाद भी अंदर से कोई प्रतिक्रिया न आने पर दरवाजा तोड़ा गया। इसके बाद उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हार्ट अटैक से मौत होने की पुष्टि हुई है।

जालौन के उठवा गांव के रहने वाले 55 वर्षीय विनोद कुमार पांडेय शहर के सिविल लाइन मोहल्ला में किराए का कमरा लेकर रहते थे। दो साल से बिछिया ब्लॉक में बीईओ के पद पर कार्यरत थे। शनिवार सुबह ड्राइवर ने घर के बाहर से फोन किया। फोन न उठने पर आवाज दी तो अन्य लोग बाहर निकले। तब देखा कि दरवाजा अंदर से बंद था। उसके तोड़ कर लोग कमरे में पहुंचे तो बाथरुम में अचेत पड़े मिले। आनन फानन लोग जिला अस्पताल ले गए। जहां इमर्जेंसी डॉक्टर आशीष सिंह ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर

मिलने पर पत्नी रंजना व बेटी शिवांगी रो-रोकर बेहाल होती रही। खंड शिक्षा अधिकारी की मौत की खबर मिलने पोस्टमार्टम हाउस पहुंची बीएसए संगीता सिंह, मुख्यालय बीईओ संजय यादव व अन्य ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारियों तथा शिक्षक और शिक्षिकाओं ने शोक संवेदना जाहिर करते रहे। 

: बीईओ विनोद कुमार की पच्चीस

वर्षीय बेटी शिवांगी की नवंबर माह में शादी है। विनोद कुमार तीन भाईयों में छोटा था। बड़ा भाई प्रमोद पांडेय पूर्व में एयर फोर्स में था। अब सरसौल में शिक्षक है।

मौजूद समय रहते थे इटावाः मूल

रूप से बीईओ विनोद कुमार जालौन थाना व गांव कठौरा के पैतृक रहने वाले थे। मौजूद समय जिला इटावा के विनीत बिहार कॉलोनी सुंदरपुर कोतवाली सदर जिला इटावा में रहते थे।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar