अमरोहा। बच्चों की वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने इंस्पायर मानक अवॉर्ड योजना का दायरा बढ़ाया है। अब इसमें कक्षा 12 तक के भी विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। इस योजना में 12वीं तक के बच्चों को शामिल किया गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि 12वीं तक के बच्चों की सोच ज्यादा विकसित होती है। इससे ज्यादा सशक्त आइडिया मिल सकेगा।
