लखनऊ। शिक्षा मंत्रालय के प्रोजेक्ट एप्रूवल बोर्ड (पीएबी) में प्रति प्राथमिक विद्यालय 5000 व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के लिए 10000 रुपये खेलकूद सामग्री खरीदने के लिए स्वीकृत किया है। इस तरह कुल 88.62 करोड़ से खेलकूद सामग्री आएगी। महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा ने निर्देश दिया है कि विद्यालयों में बीपीएड योग्यता वाले शिक्षकों को प्राथमिकता पर खेलकूद प्रभारी शिक्षक नियुक्त किया जाएगा। विद्यालयों में स्पोर्ट्स क्लब का गठन किया जाए। खेलकूद प्रभारी द्वारा स्पोर्ट्स क्लब सदस्यों के रूप में खेलकूद में रुचि रखने वाले 10 छात्रों को नामित किया जाएगा। दिव्यांग बच्चों को खेल गतिविधियों व पैरालंपिक में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा
