Home PRIMARY KA MASTER NEWS कॉलेज में छात्रा से छेड़छाड़,प्रिंसिपल केे धमकाने पर हंगामा

कॉलेज में छात्रा से छेड़छाड़,प्रिंसिपल केे धमकाने पर हंगामा

by Manju Maurya

अलीगढ़। बन्नादेवी थाना क्षेत्र के एलमपुर स्थित बाबू सिंह इंटर कॉलेज में आठ साल की छात्रा के साथ चौकीदार के बेटे ने मारपीट करते हुए छेड़छाड़ कर दी। उसके कपड़े फाड़कर धमकी दे डाली। आरोप है कि शिकायत करने पर प्रिंसिपल ने रिवॉल्वर दिखाते हुए धमकाया। इसके विरोध में परिजनों व ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया। उन्होंने शनिवार सुबह स्कूल पहुंचकर जमकर हंगामा काटा।

आरोपी की पकड़कर पिटाई कर दी और कपड़े फाड़कर उसे पूरे गांव में घुमाते हुए परेड कराई। पुलिस फोर्स ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब जाकर लोग शांत हुए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उसे जेल भेज दिया है।

लोधा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी आठ साल की बेटी बाबू सिंह इंटर कॉलेज में पहली कक्षा में पढ़ती है। शुक्रवार को छात्रा रोज की तरह स्कूल गई थी। वहां गांव के ही चौकीदार ओमवीर के बेटे गोलू बालिका को खाली कमरे में ले गया। वहां उसके साथ मारपीट की और मुंह दबाकर पकड़े फाड़ दिए। अश्लील हरकतें करने लगा। उसने धमकी दी कि किसी को बताया तो जान से मार दूंगा। स्कूल से लौटकर बालिका काफी डरी हुई थी। परिजनों के पूछने पर उसने पूरा घटनाक्रम बताया। इसके बाद परिजन स्कूल पहुंचे। आरोप है कि प्रबंधक व प्रिंसिपल ने गालीगलौज करते हुए रिवॉल्वर तानते हुए धमकी दी। कहा कि पुलिस में शिकायत की तो रिवॉल्वर से जान से मार दूंगा। आरोप है कि गोलू पूर्व में भी ऐसी घटनाएं कर चुका है। इससे गुस्साएं परिजन व ग्रामीण शनिवार सुबह स्कूल पहुंचे। उनके साथ भगत सिंह आर्मी के संस्थापक एडवोकेट चेतन गुप्ता व कार्यकर्ता भी पहुंच गए। लोगों ने जमकर हंगामा करते हुए आरोपी को पकड़ लिया। पिटाई करते हुए उसके कपड़े फाड़ दिए। इसके बाद उसे गांव में घुमाया। जानकारी पर बन्नादेवी इंस्पेक्टर एसपी सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे और लोगों को समझाकर शांत किया। लोगों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद लोग थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। मामले में छात्रा के पिता ने तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने गोलू के खिलाफ पॉक्सो व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।

हंगामा के कई वीडियो वायरल

हंगामा के दौरान के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इनमें लोग आरोपी को घुमाते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं भारी भीड़ के चलते कुछ देर के लिए जाम के हालात भी बने। लेकिन, पुलिस ने लोगों को समझाकर हटा दिया।

पहले भी ऐसे अपराध कर चुका आरोपी

बताया जा रहा है कि आरोपी पूर्व में भी इस तरह के अपराध कर चुका है। हालांकि उसक खिलाफ किसी ने शिकायत नहीं की। चर्चा ये भी है कि वह जेल जा चुका है। लेकिन, पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

छात्रा के साथ चौकीदार के बेटे ने मारपीट व छेड़छाड़ की है। मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

कमलेश कुमार, सीओ द्वितीय

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar