एक दशक से अधिक समय से भर्तियां नहीं होने का सबसे बड़ा असर महिलाओं पर
लखनऊ। प्रदेश पुलिस में जहां महिलाओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, वहीं होमगार्ड संगठन में इनकी संख्या घट रही है। वर्तमान में होमगार्ड संगठन में 20 फीसदी की जगह महज 4 फीसदी महिलाएं कार्यरत हैं। यह संख्या भी वर्तमान में कार्यरत कर्मियों में से है। यदि स्वीकृत पदों के सापेक्ष तुलना की जाए तो महिला कर्मियों की संख्या केवल दो फीसदी ही है।
बता दें कि होमगार्ड संगठन में वर्तमान में अवैतनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों के 118348 पद स्वीकृत हैं, जिसमें कंपनी कमांडर से लेकर होमगार्ड स्वयंसेवक तक शामिल हैं। वर्तमान में 71155 अधिकारी एवं कर्मचारी तैनात हैं, जबकि 47193 पद रिक्त हैं।

होमगार्ड स्वयंसेवकों के 112533 पद स्वीकृत हैं, हालांकि वर्तमान में केवल 71155 (68258 पुरुष व 2897 महिलाएं) ही कार्यरत हैं। इनमें से 4553 होमगार्ड स्वयंसेवक इस वर्ष सेवानिवृत्त हो रहे हैं। बता
करीब आधी महिलाएं 50 वर्ष से ऊपर
होमगार्ड संगठन में करीबन आधी महिलाएं 50 वर्ष से अधिक आयु की हैं। इनकी संख्या 1021 है। वहीं 18 से 30 वर्ष की आयु की 380, 31 से 40 वर्ष की 771 और 41 से 50 वर्ष की 725 महिलाएं कार्यरत हैं। वहीं पुरुषों की बात करें तो 50 वर्ष से अधिक आयु वालों की संख्या 35404 है।
दें कि प्रदेश सरकार ने जल्द होमगार्ड संगठन में होने वाली भर्तियों में महिलाओं को 20 फीसदी आरक्षण देने की घोषणा की है। भर्तियां होने के बाद संगठन में महिलाओं की तादाद बढ़ जाएगी।