खरगोन। मध्य प्रदेश में दुर्गा पूजा पंडाल में गरबा कर रही युवती की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। महिला पति के साथ ओ मेरे ढोलना गाने पर नृत्य कर रही थी, इसी दौरान निढाल होकर फर्श पर गिर पड़ी। पति और अन्य लोग उसे संभालने के लिए दौड़े, लेकिन उसकी सांसें थम चुकी थीं। इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है।

घटना रविवार रात खरगोन जिले के ग्राम पलासी में हुई। मृतका की पहचान सोनम यादव (18) के रूप में हुई है। करीब सालभर पहले ही उसकी शादी पलासी के कृष्णपाल यादव के साथ हुई थी। एजेंसी