Home PRIMARY KA MASTER दूसरों की आईडी से सिम लेने के मामले पूर्वी यूपी में सबसे ज्यादा, ऐसे करें पता आपकी ID पर कितने नंबर हैं एक्टिव

दूसरों की आईडी से सिम लेने के मामले पूर्वी यूपी में सबसे ज्यादा, ऐसे करें पता आपकी ID पर कितने नंबर हैं एक्टिव

by Manju Maurya

। दूसरों के पहचान पत्र से सिम कार्ड हासिल करने के मामले पूर्वी उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा हैं। यहां से मोबाइल नंबर से जुड़ीं 32 लाख से अधिक शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से करीब 16 लाख लोगों की आईडी का गलत इस्तेमाल कर सिम कार्ड जारी किए गए। इसके बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश में का नंबर आता है।

दूरसंचार विभाग के एक अधिकारी कहते हैं कि शुरुआत में मोबाइल नंबर सिर्फ आधार या दूसरी कोई आईडी लेकर जारी कर दिए जाते थे। ऐसे में काफी बड़ी संख्या में लोगों ने किसी दूसरे की आईडी लेकर मोबाइल नंबर को जारी कर लिया।

ऐसे नंबर साइबर ठगी व अन्य आपराधिक गतिविधियों के लिए हासिल किए गए। अब टेलीकॉम कंपनियां भी अपने स्तर पर ऐसे नंबरों का सत्यापन कर रही है लेकिन इसके साथ ही दूरसंचार विभाग ने भी लोगों की सुविधा दी है कि वह यह देख पाएं कि उनके नाम पर कितने नंबर चल रहा है।

ऐसे करें पता आपकी ID पर कितने नंबर हैं एक्टिव

● सबसे पहले https://www. sancharsaathi.gov.in पर जाएं या गूगल प्ले स्टोर से संचार साथी ऐप को डाउनलोड करें।

या डायरेक्ट यह पर क्लिक करें –https://tafcop.sancharsaathi.gov.in/telecomUser/

● उसके बाद Citizens Citizen Centric Services सेक्शन में जाएं।

● वहां पर Know Mobile Connections in Your Name पर क्लिक करें।

● उसके बाद 10 डिजिट का मोबाइल नंबर डालने का कॉलम खुलकर आएगा।

● कॉलम में अपना नंबर और कैप्चर कोड डालकर क्लिक करें।

● इसके बाद अपना नाम और सरनेम दर्ज करें।

● उसके बाद आपके नाम पर सक्रिय मोबाइल नंबर खुलकर आएंगे।

● अगर आपको पता चलता है कि कोई ऐसा नंबर भी सक्रिय है, जो आपके नाम पर लिया गया है लेकिन आप इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं।

● उस नंबर पर क्लिक करें और वहीं से नंबर को बंद करके के लिए रिपोर्ट कर दें।

दूरसंचार विभाग ने संचार साथी पोर्टल और ऐप के जरिए आम लोगों को यह सुविधा प्रदान की गई है कि वह अपना मोबाइल नंबर डालकर यह देख सकते हैं कि उनके नाम पर कुल कितने मोबाइल नंबर सक्रिय हैं। अगर किसी व्यक्ति को पता चलता है कि उसके व्यक्तिगत मोबाइल नंबर के अतिरिक्त अन्य मोबाइल नंबर भी लिया गया है तो वह पोर्टल व ऐप के माध्यम से ही उस नंबर को बंद करने की रिपोर्ट दर्ज करा सकता है। 16 मई 2023 से पोर्टल और 17 जनवरी 2025 से पोर्टल के जरिए शिकायत दर्ज कराने की सुविधा प्रदान की गई है।

क्षेत्रवार बंद किए गए मोबाइल नंबर और शिकायतों का ब्योरा

क्षेत्र शिकायत समाधान जांच जारी मेरा नंबर नहीं नंबर की जरूरत नहीं

बिहार 16,54,334 13,04,976 3,49,358 7,61,222 2,93,381

दिल्ली 15,91,422 13,79,897 2,11,525 7,25,565 2,91,171

पूर्वी उत्तर प्रदेश 32,06,672 27,14,948 4,91,724 16,14,345 5,21,909

पश्चिमी उ.प्र. 18,09,567 14,65,144 3,44,423 9,11,735 2,72,329

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar