लखनऊ :
सुप्रीम कोर्ट की ओर से आठवीं तक के शिक्षकों के लिए टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) उत्तीर्ण करना अनिवार्य करने के आदेश के खिलाफ सेवा सुरक्षा की मांग को लेकर अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ व उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने तृतीय संघर्ष आंदोलन कार्यक्रम की घोषणा की है। प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार पांडेय ने कहा कि यदि केंद्र सरकार राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद की 2017 की नियमावली में संशोधन कर दे तो शिक्षकों की सेवा स्वतः सुरक्षित हो जाएगी। आंदोलन के तहत 22 सितंबर से 15 अक्टूबर तक शिक्षक काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य करेंगे और हस्ताक्षर अभियान चलाएंगे।
