अवगत हो कि कार्यालय जिलाधिकारी महोदय चन्दौली के पत्रांकः 39/जि०वि०अ० / गाँधी जयन्ती/2025-26 दिनांक 29.09.2025 क्रम में निर्देशित किया गया है कि स्वतंत्रता के अमृत काल में गॉधी जयन्ती दिनांक 02 अक्टूबर, 2025 को सम्पूर्ण प्रदेश में “हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान” की टैगलाइन के अन्तर्गत अभियान के रूप में विविध कार्यक्रम उत्सव के रूप में आयोजित किये जायेगें।
” प्रार्थना सभा आदि के उपरान्त संविधान के उपबन्धों, संविधान के निर्माण उपबन्धों, संविधान के निर्माण की प्रक्रिया, मौलिक अधिकार/कर्तव्य/राज्य के नीति निर्देशक तत्वों एवं संविधान में किए गए नवीन संशोधनों आदि के सम्बन्ध में क्विज का आयोजन किया जाय। नागरिकों के अधिकारों एवं कर्तव्यो तथा संवैधानिक मुद्दे जिसमें विशेष रूप से सामाजिक सशक्तिकरण महिला सशक्तिकरण, लैंगिक समानता से संम्बधित चुनौतियों का सामना संविधान के माध्यम से किए जाने हेतु एवं संविधान में समय-समय पर किए गए वृहद एवं नवीन संशोधनों के आलोक में वाद-विवाद / सेमिनार एवं खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाय।
अतः आपको निर्देशित किया जाता है कि आगामी दिनांक 2 अक्टूबर, 2025 गाँधी जयन्ती के अवसर पर उक्त कार्यक्रम आयोजित कराना सुनिश्चित करें
