लखनऊ, । माह के अंत में एक बार फिर मौसम में बदलाव के संकेत हैं। इससे राज्य के दक्षिण पूर्वी हिस्से में कहीं-कहीं छिटपुट वर्षा हो सकती है।
दक्षिणी-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में हवा के निम्नदाब का क्षेत्र बना है। यह धीरे-धीरे पश्चिम-उत्तर पश्चिमी दिशा में आगे बढ़ेगा। साथ ही नमी से ताकत लेते हुए 27 की सुबह तक दक्षिण-पश्चिम एवं संलग्न पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी पर चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। 29 और 30 अक्तूबर को हल्की फुहारें पड़ने का पूर्वानुमान है। मौसम मुख्यालय के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार मौसम तंत्र के पूर्ण विकसित होने और समय निकट आने पर स्थितियां और स्पष्ट होंगी।
तीन डिग्री तक गिर सकता है तापमान
28 अक्तूबर तक मौसम शुष्क बने रहने की सम्भावना है। सतही हवाओं के उत्तरी-पूर्वी होने के साथ ही न्यूनतम तापमान में गिरावट के क्रम जारी रहेगा। ऐसे में न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री तक गिर सकता है।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम में बदलाव की आहट है। मौसम विभाग का कहना है कि 24 अक्तूबर से पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती परिसंचरण और निम्न दबाव क्षेत्र सक्रिय हो रहा है।

इसके असर से आगामी 29 अक्तूबर से वाराणसी समेत प्रदेश के पूर्वी – दक्षिणी जिलों में बारिश की संभावना है।
पूर्वानुमान है कि आगामी तीन से चार दिनों तक दिन के तापमान में कोई विशेष गिरावट के आसार नहीं है। वहीं 24 अक्तूबर से पूर्वा हवाओं के मद्धिम पड़ने से अगले चार दिनों में रात के तापमान में 3 से 4 डिग्री तक की गिरावट की संभावना है। बृहस्पतिवार को तराई इलाकों में बादलों की आवाजाही रही।