प्रयागराज। परीक्षा केंद्र निर्धारण के लिए विद्यालयों की आधारभूत सूचनाएं वेबसाइट पर अपलोड नहीं करने पर संबंधित जिलों के डीआईओएस को फटकार मिली है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) के सचिव की नाराजगी के बाद 29 घंटे में प्रदेश के रविवार दोपहर की तुलना में 8759 से अधिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने परीक्षा केंद्रों से जुड़ी जानकारी अंतिम तिथि 10 नवंबर की शाम पांच बजे तक अपलोड कर दी। स्कूलों की संख्या बढ़कर 16644 हो गई हैं। सूत्रों के अनुसार प्रदेश में अब भी 2587 विद्यालयों की जानकारी परिषद के पोर्टल पर लंबित दिख रही है। इसे लेकर जानकारी अपलोड करने वाले स्कूलों की संख्या बढ़कर 19231 हो जाएगी। इसके बावजूद अभी सूचनाएं वेबसाइट पर अपलोड नहीं करने वाले स्कूलों की संख्या 10300 है। बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने बताया कि दस नवंबर तक अपलोड करने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। शाम पांच बजे तक 29531 स्कूलों में से 16644 स्कूलों ने सूचनाएं अपलोड कर दी है। 2587 स्कूलों की सूचनाएं वेबसाइट पर पेंडिंग में दिख रहीं है।
