महोदय,
उपर्युक्त विषय के संबंध में अवगत कराना है कि विद्युत वितरण व्यवस्था को आधुनिक, पारदर्शक एवं उपभोक्तापरक बनाने हेतु भारत सरकार के निर्देशों के क्रम में पूरे देश में स्मार्ट मीटर अथवा प्रीपेड मीटर लगाए जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश में भी इस प्रकार के स्मार्ट मीटर लग रहे हैं। अब तक 40 लाख से अधिक स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। स्मार्ट मीटर का एक बड़ा लाभयह होगा कि उपभोक्ता को हर समय अपनी बिजली खपत स्पष्ट दिखाई देगी और ग़लत बिलिंग की शिकायत समाप्त हो जाएगी। इस प्रक्रिया में मानवीय हस्तक्षेप भी बंद हो जाएगा।
2-शासन के संज्ञान में लाया गया है कि उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लि० द्वारा लगाये जा रहे स्मार्ट मीटरों के संबंध में ली जाने वाली एकमुश्त धनराशि को जमा किये जाने में उपभोक्ताओं को कठिनाई हो रही है।
3-इस संबंध में मुझे यह कहने का निदेश हुआ है कि शासन द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि नये स्मार्ट मीटर लगाये जाने हेतु किश्तों में धनराशि जमा कराये जाने की सुविधा उपभोक्ताओं को प्रदान की जाय। कृपया तदनुसार अग्रेत्तर कार्यवाही कराने का कष्ट करें।


