लखनऊ। परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए शासन से गठित कमेटी की पहली बैठक 13 नवंबर को होगी। अपर मुख्य सचिव बेसिक व माध्यमिक की अध्यक्षता वाली 16 सदस्यीय समिति में अधिकारियों के साथ शिक्षक भी शामिल हैं।
जाड़े की छुट्टियों में तबादलों की मांग :
परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों की जाड़े की छुट्टियों में जिले के अंदर व एक से दूसरे जिले में परस्पर तबादले की मांग की गई है। उप्र बीटीसी शिक्षक संघ ने विभाग से इसके लिए दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की है संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि काफी शिक्षक अब भी अपने घरों से दूर हैं, विभाग इनको अपने घर के पास आने का मौका दे।
मा० उच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश के अनुपालन में शिक्षकों की उपस्थिति पर विचार-विमर्श हेतु गठित समिति की प्रथम बैठक दिनांक 13-11-2025 को मध्यान्ह 12.00 बजे अपर मुख्य सचिव, बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग, उ०प्र० शासन की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष संख्या-63 एवं 64, प्रथम तल, नवीन भवन, मुख्य भवन, उ०प्र०, सचिवालय, लखनऊ में होगी।
