Home PRIMARY KA MASTER NEWS प्रपत्र खोने पर नहीं होगी दिक्कत, हर मतदाता के फॉर्म का होगा डिजिटाइजेशन

प्रपत्र खोने पर नहीं होगी दिक्कत, हर मतदाता के फॉर्म का होगा डिजिटाइजेशन

by Manju Maurya

प्रयागराज। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत प्रयागराज में अब तक 93.82 फीसदी मतदाताओं को फॉर्म (गणना प्रपत्र) वितरित कर दिए गए हैं।

रविवार को महा-अभियान चलाकर प्रपत्रों का वितरण किया गया। खास बात यह है कि अगर किसी मतदाता का फॉर्म खो जाता है तो उसे कोई परेशानी नहीं होगी। क्योंकि, सभी प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन किया जाएगा।

रविवार को डिजिटाइजेशन कार्य के लिए भी अभियान शुरू कर दिया गया। बीएलओ गणना प्रपत्रों को एप पर अपलोड करेंगे। इलाहाबाद व फूलपुर संसदीय सीट के तहत सभी 12 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 46 लाख 86 हजार 887 मतदाताओं से फॉर्म भरवाए जाने हैं और इन प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन का कार्य भी किया जाना है।

महा-अभियान के दौरान फाफामऊ, सोरांव, फूलपुर,प्रतापपुर, हंडिया, मेजा, करछना, इलाहाबाद पश्चिम, इलाहाबाद उत्तर, इलाहाबाद दक्षिण, बारा व कोरांव में एक लाख से अधिक गणना प्रपत्रों का वितरण किया गया। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों एवं सुपरवाइजरों को निर्देश दिए हैं कि अपने-अपने क्षेत्र में नियमित रूप से पर्यवेक्षण करें, ताकि हर मतदाता तक गणना प्रपत्र पहुंचे।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar