पिसावां, । पिसावां खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर रुपये लेकर आधार कार्ड बनाने वाले दो शिक्षकों को बीएसए ने निलंबित कर दिया है। बीएसए ने यह कार्रवाई हिन्दुस्तान अखबार में प्रकाशित खबर को संज्ञान में लेकर की है।
हिन्दुस्तान अखबार में 18 नवंबर को आधार बनवाने के लिए मांग रहे रुपए, वीडियो वायरल शीर्षक से खबर प्रकाशित हुई थी। खबर को संज्ञान लेकर मंगलवार को बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह ने आधार कार्ड बनवाने के नाम पर रुपये वसूलने वाले शिक्षक अतुल कुमार यादव व सौरभ वर्मा को निलंबित कर दिया है। परिषदीय स्कूलों के बच्चों का आधार कार्ड बनवाने व संशोधन के लिए खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय (बीआरसी) पर कैंप लगा

बीआरसी पिसावां पर आधार कार्ड बनाने के बदले लिए जा रहे थे रुपये हिन्दुस्तान अखबार में खबर प्रकाशित होने के बाद बीएसए ने की कार्रवाई
है। जिससे अभिभावकों को बच्चों का आधार कार्ड बनवाने में परेशानी न हो। बीआरसी पिसावां पर आधार कार्ड बनवाने के बदले रुपये मांगे जाने का वीडियो वायरल हुआ था। जबकि नया आधार कार्ड बनवाना निशुल्क है। फिर भी नया आधार कार्ड बनवाने के बदले रुपये मांगे जा रहे थे। वायरल वीडियो के आधार पर हिन्दुस्तान अखबार में खबर प्रकाशित हुई थी। बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह के मुताबिक कोई भी कर्मचारी या शिक्षक अतिरिक्त शुल्क मांगता है तो उसकी शिकायत बीएसए या बीईओ कार्यालय पर करें।