सीतापुर। सिधौली में तैनात शिक्षिका पूनम यादव की मई माह में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। शनिवार को बैंक ऑफ बड़ौदा के अधिकारियों ने उनकी आश्रित पुत्री श्रद्धा यादव को 48 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा। बैंक अधिकारियों के अनुसार सरकारी शिक्षिका पूनम यादव का वेतन बचत खाता खोला गया था। इसके तहत बैंक ने लाभार्थी को बीमा कवर की उपयुक्त बीमा राशि दी है। पूनम यादव का बैंक खाता बैंक ऑफ बड़ौदा की सिधौली शाखा में सरकारी वेतन पैकेज के तहत संचालित हो रहा था। चेक देने के दौरान बैंक ऑफ बड़ौदा की वित्तीय एवं लेखा अधिकारी (बेसिक शिक्षा) उजाला सिंह, लखनऊ क्षेत्रीय प्रमुख सुभाष ढाका, मुख्य प्रबंधक रुबिया खान, शाखा प्रबंधक हेमंत कुमार व शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
