प्रयागराज। बेसिक और माध्यमिक शिक्षा निदेशालय में 200 लिपिकों और 40 से अधिक आशुलिपिकों के पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है। वर्तमान में निदेशालय में लिपिकों की स्वीकृत संख्या करीब 550 है जबकि तैनाती 300 से 350 के बीच ही है। इससे प्रदेश के दूर-दराज के जिलों से आने वाले शिक्षकों को अपने कार्यों के निस्तारण में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लिपिक पदों के लिए कई बार अधियाचन अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को भेजा जा चुका है। आयोग ने परीक्षा भी आयोजित की है लेकिन कई माह बीतने के बावजूद चयन प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है। वहीं, आशुलिपिक पदों की भर्ती प्रक्रिया भी प्रारंभिक चरण में ही अटकी है। अपर सचिव अजय सिंह ने बताया कि लिपिकों और आशुलिपिकों की नियुक्ति की जिम्मेदारी चयन आयोग की है। अधियाचन आयोग को भेजा जा चुका है। उम्मीद है कि चयन प्रक्रिया दिसंबर तक पूरी कर ली जाएगी।

- माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने टॉपर को फोन पर दी बधाई
- वाट्सएप यूनिवर्सिटी को छोड सभी विचारों का सम्मान है: सुप्रीम कोर्ट
- अब हाईस्कूल के छात्रों के लिए भी पत्राचार शिक्षा का रास्ता खुला
- टीईटी : शिक्षकों को देना होगा मानव संपदा कोड और सैलरी स्लिप
- 12वीं पास सेवारत शिक्षक भी अब दे सकेंगे यूपीटीईटी, उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने दी सहूलियत