प्रयागराज। सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों में सहायक अध्यापकों और प्रधानाध्यापकों की भर्ती के लिए आवेदन पत्र का प्रारूप, समय सारिणी और अन्य विवरण सोमवार दोपहर बाद से वेबसाइट www .basiceducation.up.gov.in पर होगा। छह सितंबर 2022 को संशोधित परीक्षा परिणाम भी सोमवार से ऑनलाइन उपलब्ध होगा। अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन 15 नवंबर से पांच दिसंबर तक लिए जाएंगे। एक जनवरी 2020 को जारी शासनादेश के आधार पर सहायक अध्यापकों के 1504 और प्रधानाध्यापकों के 390 पदों पर भर्ती के लिए 17 अक्टूबर 2021 को परीक्षा कराई गई थी। 15 नवंबर 2021 को परिणाम घोषित होने के बाद विवाद शुरू हो गया था। लंबी कानूनी लड़ाई के बाद अब बेसिक शिक्षा विभाग चयन प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। विभाग ने स्कूल को इकाई मानते हुए आरक्षण लागू करने का निर्णय लिया है।

- माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने टॉपर को फोन पर दी बधाई
- वाट्सएप यूनिवर्सिटी को छोड सभी विचारों का सम्मान है: सुप्रीम कोर्ट
- अब हाईस्कूल के छात्रों के लिए भी पत्राचार शिक्षा का रास्ता खुला
- टीईटी : शिक्षकों को देना होगा मानव संपदा कोड और सैलरी स्लिप
- 12वीं पास सेवारत शिक्षक भी अब दे सकेंगे यूपीटीईटी, उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने दी सहूलियत