उपरोक्त विषयक महा निदेशक, स्कूल शिक्षा उ०प्र० लखनऊ के पत्र संख्या-5464/2025-26 दिनांक 05.11. 2025 का सन्दर्भ ग्रहण करें, जोकि अधोहस्ताक्षरी एवं आपको संयुक्त रूप से सम्बोधित है. के द्वारा जनपद बदायूँ के चयन वेतनमान के निस्तारण की गति पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रकरणों को तत्काल निस्तारित किये जाने के निर्देश प्रदान किये गये हैं। तत्कम में आपको निर्देशित किया जाता है कि आप चयन वेतनमान प्रकरणों का ऑनलाइन अग्रसारण आज ही किया जाना सुनिश्चित करें। इस सम्बंध में यह भी उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, प्राथमिक संवर्ग जनपद बदायूँ द्वारा ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए चयन वेतनमान प्रकरण का समयबद्ध निस्तारण का अनुरोध किया है।
