लखनऊ। पंचायत चुनाव के मद्देनजर मतदाता पुनरीक्षण-2025 सूची मंगलवार को जारी कर दी गई है। 30 दिसंबर तक आपत्तियां मांगी गई हैं। 31 दिसंबर से छह जनवरी तक आपत्तियों को निस्तारित किया जाएगा। छह फरवरी को अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी।
राज्य निर्वाचन आयोग को ओर से बताया गया कि नई सूची बुधवार से आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। मतदाता अपना नाम व अन्य जानकारियां वेबसाइट पर देख सकते हैं। जिस किसी को कोई आपत्ति है तो वह संबंधित दस्तावेजों के साथ

31 दिसंबर से 6 जनवरी तक आपत्तियों का निस्तारण, छह फरवरी को अंतिम सूची
आपत्ति दर्ज करवा सकता है। इसके लिए संबंधित बीएलओ, ब्लॉक या फिर एसडीएम से संपर्क किया जा सकता है।
पंचायत चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदाता पुनरीक्षण अभियान चलाया था। इसमें 1.81 करोड़ नए मतदाता जोड़े गए और 1.41 करोड़ अयोग्य मतदाताओं के नाम हटाए गए। पिछली बार की अपेक्षा इस बार कुल 40.19 लाख मतदाता बढ़े हैं।