Home PRIMARY KA MASTER NEWS अवकाश तालिका 2026 : छह सार्वजनिक अवकाश शनिवार-रविवार को,24 सार्वजनिक छुट्टियां

अवकाश तालिका 2026 : छह सार्वजनिक अवकाश शनिवार-रविवार को,24 सार्वजनिक छुट्टियां

by Manju Maurya

 अगले साल छह सार्वजनिक अवकाश शनिवार या रविवार को पड़ रहे हैं । लब्बोलुआब यह की सरकारी कर्मचारियों को छह छुट्टियों का नुकसान हो रहा है। दूसरी ओर अगर कर्मचारी अपने अर्जित अवकाशों को चतुराई से खर्चें तो वे साल भर में कम से कम आठ त्योहारी छुट्टियों का आनंद बढ़ा सकते हैं।

प्रदेश सरकार ने मंगलवार को अगले साल की सरकारी छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया है। हजरत अली का जन्म दिवस (3 जनवरी) शनिवार, शिवरात्रि (15 फरवरी) रविवार, ईद (21 मार्च) शनिवार, स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) शनिवार और दीपावली (8 नवंबर) रविवार को पड़ रही हैं। वहीं गुड फ्राइडे (3 अप्रैल), बुद्ध पूर्णिमा (1 मई), रक्षाबंधन (28 अगस्त), जन्माष्टमी (4 सितंबर), महात्मा गांधी जयंती (2 अक्तूबर) और क्रिसमस डे (25 दिसंबर) शुक्रवार के दिन पड़ रहे हैं। यानी, गुरुवार शाम के बाद रविवार तक तो वैसे भी छुट्टियां हैं। हालांकि अगर आगे या पीछे कोई अवकाश ले लिया जाए तो छुट्टियों का यह आनंद बढ़ाया जा सकता है। इसी तरह गणतंत्र दिवस सोमवार को पड़ रहा है। शनिवार, रविवार और सोमवार को कार्यालय बंद रहेंगे।

24 सार्वजनिक छुट्टियां

कैलेंडर के मुताबिक सार्वजनिक अवकाशों की संख्या 24 होगी। निर्बंधित अवकाशों की संख्या 31 है। गुरु गोविंद सिंह जयंती (3 जनवरी) और गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस (24 नवंबर) को आदेशों के अधीन रखा गया है।

होली को लेकर संशय

कैलेंडर के मुताबिक होलिका दहन दो मार्च और होली की छुट्टी चार मार्च को है। यानी, तीन मार्च की छुट्टी का जिक्र नहीं है। दो को सोमवार और तीन को बुधवार है। अगर सरकारी कर्मचारी सोमवार की छुट्टी का इंतजाम कर लें तो उन्हें गुरुवार शाम से बुधवार तक का लंबा अवकाश मिल सकता है।

सार्वजनिक अवकाशों की सूची

हजरत अली का जन्म (3 जनवरी), गणतंत्र दिवस (26 जनवरी), महाशिवरात्रि (15 फरवरी), होलिका दहन (2 मार्च), होली (4 मार्च), ईद (21 मार्च), राम नवमी (26 मार्च), महावीर जयंती (31 मार्च), गुड फ्राइडे (3 अप्रैल), अंबेडकर जयंती (14 अप्रैल), बुद्ध पूर्णिमा (1 मई), बकरीद (27 मई), मोहर्रम (26 जून), स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त), बारावफात (26 अगस्त), रक्षा बंधन (28 अगस्त), जन्माष्टमी (4 सितंबर), गांधी जयंती (2 अक्तूबर), दशहरा (20 अक्तूबर), दीपावली (8 नवंबर), गोवर्धन पूजा (9 नवंबर), भैयादूज (11 नवंबर), गुरुनानक जयंती (24 नवंबर) और क्रिसमस डे (25 दिसंबर)।

📌 उ0प्र0 शासन द्वारा वर्ष 2026 की अवकाश तालिका जारी, देखें व डाउनलोड करें 

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar 

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96