बहरिया (प्रयागराज): परीक्षा केंद्र देखकर फुफेरे भाई के साथ घर लौट रही 12वीं की छात्रा को ट्रक ने रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका फुफेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला। घटना मंगलवार दोपहर बहरिया के सरायगनी गांव के सामने धमौर मोड़ पर हुई।
सरायगनी निवासी शैलेंद्र कुमार मौर्य की 17 वर्षीया पुत्री वैष्णवी मौर्य उर्फ अनुपम आरएस आनंद हुबराजी संवारी संस्कार इंटरमीडिएट कालेज मैलहा में 12वीं की छात्रा थी। उसका परीक्षा केंद्र मां कौशल्या देवी रमारानी मौर्य इंटर कालेज धमौर में गया था। 18 फरवरी से उसकी परीक्षा शुरू हो रही थी, जिस कारण वह मंगलवार दोपहर परीक्षा केंद्र देखने अपने फुफेरे भाई प्रदीप कुमार मौर्य निवासी दौलतपुर के मजरा देवरा के साथ बाइक से गई थी। परीक्षा केंद्र देखने के बाद दोनों घर लौट रहे थे। सरायगनी गांव के सामने धमौर मोड़ पर पीछे से तीव्र गति से आए ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। वैष्णवी सड़क के बीच में गिरी, जिस कारण ट्रक उसे रौंदता हुआ आगे निकल गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं, टक्कर से प्रदीप कुमार सड़क किनारे गिरा, जिस कारण
फुफेरा भाई गंभीर रूप से घायल धमौर मोड़ पर हुआ हादसा
ट्रक लेकर भाग निकला चालक, पुलिस तलाश में जुटी
बहरिया के सराय गनी निवासी छात्रा मृतक वैष्णवी उर्फ अनुपम जागरण
वह गंभीर रूप से घायल हो गया। थोड़ी देर में बहरिया पुलिस मौके पर पहुंची। घायल प्रदीप कुमार को अस्पताल ले जाया गया, जबकि वैष्णवी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा गया। बहरिया पुलिस का कहना है कि मृतका के पिता शैलेंद्र कुमार मौर्य की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। चालक की तलाश के लिए घटना के साथ ही अन्य जगहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को देखा जा रहा है।