यूपी बोर्ड परीक्षाएं आज से 53 लाख से अधिक अभ्यर्थी
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की 2026 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च तक होंगी। 53,37,778 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं, इनमें हाईस्कूल के 27,61,696 और इंटरमीडिएट के 25,76,082 विद्यार्थी हैं। प्रदेश में 8,033 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। नकल रोकने के लिए विशेष सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं
