लखनऊ। होली से पहले प्रदेश में 28 फरवरी को कार्यदिवस घोषित किया गया है। राज्य सरकार के दफ्तरों में इसके स्थान पर कर्मचारियों को 3 मार्च का अवकाश दिया जाएगा। यानी होली पर 2, 3 और 4 मार्च को अवकाश रहेगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होली के पर्व से पहले ही 28 फरवरी को सभी कर्मचारियों को वेतन का भुगतान करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने आउटसोर्सिंग, संविदाकर्मी, सफाईकर्मी समेत सभी श्रेणी के कर्मियों का भुगतान भी त्योहार से पहले सुनिश्चित करने को कहा है, ताकि किसी भी कर्मचारी को पर्व के दौरान आर्थिक परेशानी का
सामना न करना पड़े। मुख्यमंत्री ने कहा है कि भुगतान और अवकाश संबंधी आदेशों के पालन में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
यूपी में होली की 3 दिन की छुट्टी: संडे मिलाकर 4 दिन लगातार अवकाश, त्योहार से पहले सभी को मिलेगी सैलरी…*
योगी आदित्यनाथ सरकार ने होली पर प्रदेश के करीब 17 लाख कर्मचारियों को तीन दिन का अवकाश घोषित किया है। शासनादेश के अनुसार *2, 3 और 4 मार्च को सरकारी छुट्टी रहेगी, जबकि 1 मार्च रविवार होने से कर्मचारियों को लगातार चार दिन का अवकाश मिलेगा।*
सरकार ने स्पष्ट किया है कि 28 फरवरी (शनिवार) कार्यदिवस रहेगा और सभी विभाग खुले रहेंगे। इस दिन नियमित कामकाज होगा।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि होली से पहले हर हाल में *सभी कर्मचारियों को वेतन और मानदेय का भुगतान कर दिया जाए। इसमें नियमित कर्मचारियों के साथ आउटसोर्सिंग कर्मी, संविदाकर्मी और सफाईकर्मी भी शामिल हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि वेतन भुगतान में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।*
विदेश दौरे से लौटने के बाद मुख्यमंत्री ने यह निर्णय लिया। आदेश जारी होते ही कर्मचारियों में उत्साह का माहौल है। लगातार चार दिन की छुट्टी से प्रदेश भर में त्योहार की तैयारियां तेज होने की संभावना है।