भारत सरकार ने 3 नवंबर, 2025 के संकल्प द्वारा आठवें केंद्रीय वेतन आयोग का गठन किया है। आयोग के विचारणीय विषय इसकी वेबसाइट (8cpc.gov.in) पर उपलब्ध हैं।
2. आयोग सेवारत कर्मचारियों/पेंशनभोगियों के संघों/यूनियनों, इच्छुक संगठनों/संस्थानों/व्यक्तियों से विचारणीय विषयों के अनुसार ज्ञापन/अभ्यावेदन आमंत्रित करता है। ये ज्ञापन 8cpc.gov.in या MyGov.in पोर्टल (innovateindia.mygov.in) पर उपलब्ध ऑनलाइन निश्चित प्रारूप के माध्यम से प्रस्तुत किए जा सकते हैं। यह भी अनुरोध है कि सभी प्रस्तुतियाँ केवल इसी पोर्टल के माध्यम सेही की जाएँ। ज्ञापन/अभ्यावेदन की हार्ड/भौतिक/ईमेल/पीडीएफ प्रतियों पर आयोग द्वारा विचार नहीं किया जायेगा।
3. ज्ञापन/अभ्यावेदन/प्रस्तुतियाँ 30 अप्रैल, 2026 तक ही स्वीकार की जाएंगी।