उत्तर प्रदेश परिवहन निगम में कंडक्टर भर्ती, मंडलवार रिक्त पद , देखे कब से होगा आवेदन
📅 अंतिम तिथि: 14/03/2026
मंडलवार रिक्त #पद
आगरा – 22 आजमगढ़ – 30 कानपुर – 11 चित्रकूट – 6 गोरखपुर – 54 झांसी – 6 मेरठ – 27 प्रयागराज – 38 सहारनपुर – 28 वाराणसी – 36 अयोध्या – 18 इटावा – 9 हरदोई – 26 लखनऊ – 50 मुरादाबाद –17 बरेली – 17 अलीगढ़ – 18 गाजियाबाद – 32 गोंडा – 13
💰 वेतन: ₹14,411
🎓 योग्यता: हाई स्कूल / इंटरमीडिएट
CCC कंप्यूटर सर्टिफिकेट
🖥 आवेदन: सेवायोजन पोर्टल के माध्यम से
https://whatsapp.com/channel/0029Va5fU1j0VycBArTDn41q
परिवहन निगम में 6500 चालक-परिचालक भर्ती होंगे
लखनऊ, विशेष संवाददाता। परिवहन निगम में 6500 पदों पर चालकों और परिचालकों की भर्ती की जाएगी। चालकों को संविदा पर और परिचालकों को आउट सोर्सिंग के जरिये भर्ती किया जाएगा। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने मंगलवार को बताया कि भर्ती के लिए अगले सप्ताह एजेंसी का चयन कर लिया जाएगा।
परिवहन निगम मुख्यालय के सभागार में अफसरों के साथ समीक्षा
बैठक में दयाशंकर सिंह ने बताया कि इस माह के अंत से 3060 चालकों, 3614 परिचालकों की भर्ती शुरू की जाएगी। भर्ती कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। परिवहन मंत्री ने कहा कि बसों के संचालन में सुधार लाया जाए। जिन क्षेत्रों में बसों के संचालन में एवं आय में कमी की शिकायत पाई जाए, उस क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक और सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। परिवहन मंत्री ने बजट पर चर्चा करते हुए कहा कि विभाग को आवंटित बजट को शत प्रतिशत खर्च करें।